फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A beauty parlor owner from Bisalpur died of heat stroke in Kanpur

Pilibhit News: बीसलपुर की ब्यूटी पार्लर संचालिका की कानपुर में हुई लू लगने से मौत

Thu, 30 May 2024 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
A beauty parlor owner from Bisalpur died of heat stroke in Kanpur
रूचि सक्सेना का फाइल फोटो ।
बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की बुधवार को यात्रा के दौरान कानपुर रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई है। परिजनों का दावा है कि लू लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी फर्नीचर व्यापारी राजू सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी रुचि सक्सेना (49) ब्यूटी पार्लर संचालिका हैं। वह बुधवार को अपनी कुछ सहेलियों के साथ ट्रेन से जागेश्वर धाम जा रहीं थी। वह सांस की रोगी थीं। रास्ते में कानपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग चार बजे कोल्ड ड्रिंक पीने लगीं।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पीते ही उन्हें सांस की दिक्कत होने लगी। सहेलियां उन्हें समीपवर्ती निजी अस्पताल में ले गईं, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उनके परिजन रात लगभग आठ बजे वहां पहुंचे। घर वालों के दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कानपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर में शव आते ही घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजू सक्सेना ने बताया कि वह शुक्रवार को कानपुर जाकर पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट लाएंगे। इस बावत पूछने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वह शुक्रवार को मौके पर टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed