फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A 500-seat auditorium will be built in the Government College

Pilibhit News: राजकीय महाविद्यालय में बनेगा 500 सीटों का ऑडिटोरियम

Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
A 500-seat auditorium will be built in the Government College
बीसलपुर। नगर के राजकीय महाविद्यालय में 500 विद्यार्थियों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। प्राचार्य ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सहकारी संघ के एक्सईएन को पत्र भेजकर स्टीमेट बनवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बीसलपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय का वर्ष 1976 से संचालन हो रहा है। कॉलेज में ऑडिटोरियम न होने से सभी कार्यक्रम बरामदे में कराए जाते हैं। इससे आयोजनों में दिक्कत होती है। प्राचार्य डॉ. सुशील सोनी ने कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर प्रयास शुरू किए। क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा से भी सहयोग मांगा।
विज्ञापन

विधायक ने यह मामला विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक ने बरेली की क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ऑडिटोरियम का एस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से अनुमति मिलने पर प्राचार्य ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सहकारी संघ शाहजहांपुर के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर एस्टीमेट बनवाने का अनुरोध किया। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर इस संस्था के जेई अजय पाल ने पिछले दिनों महाविद्यालय में आकर ऑडिटोरियम के लिए 600 वर्ग गज जमीन चिह्नित की और मानचित्र बनाया।

चिह्नित जमीन की मिट्टी भी परीक्षण के लिए ले गए। जेई ने प्राचार्य को बताया कि एक पखवाड़े में एस्टीमेट बनकर महाविद्यालय में आ जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि ऑडिटोरियम 500 विद्यार्थियों की क्षमता वाला बनेगा। ऑडिटोरियम बन जाने से काफी सुविधा हो जाएगी। सारे कार्यक्रम ऑडिटोरियम में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed