{"_id":"68ed404f5d7c776c58009bd3","slug":"a-33-kva-cable-box-exploded-leaving-half-the-city-without-power-for-three-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-145956-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 33 केवीए का केबल बक्सा फुंका, तीन घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 33 केवीए का केबल बक्सा फुंका, तीन घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
Mon, 13 Oct 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। 33 केवीए लाइन में लगा केबल बक्सा फुंकने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। शहर के अन्य इलाकों में भी छिटपुट फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली गुल रहने का असर लोगों के कामकाज पर भी पड़ा।
शहर के इस्लामनगर स्थित नौगवां पकड़िया के पास 33 केवीए लाइन का केबल बक्सा क्षतिग्रस्त होने से फुंक गया। इससे आधे शहर के 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। मरम्मत कार्य के बाद भी यहां कटौती का सिलसिला जारी रहा है। केबल बक्सा फुंकने से शहर के मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी, नई बस्ती, रामा कॉलेज के आसपास, दूधिया मंदिर रोड, काला मंदिर रोड, तुलाराम, आवास विकास, निरजनकुंज कॉलोनी, जाटों वाला चौराहा सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे।
इसके अलावा शहर के शिवनगर कॉलोनी, रामबिहार कॉलोनी, खुशीमल, रामस्वरूप पार्क, बाजार गेट, जेपी रोड, फीलखाना, दुर्गाप्रासद, मधुवन, बल्लभ नगर, राजीव कॉलोनी आदि इलाकों में छिटपुट फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि केबल बक्सा क्षतिग्रस्त होने से फुंक गया। इससे यहां की बिजली प्रभावित रही। अन्य जगह छिटपुट फॉल्ट हुए जिन्हें टीम को भेजकर सही करा दिया गया।