{"_id":"122-99441","slug":"Pilibhit-99441-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा
Pilibhit
Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। साधन सहकारी समिति दिलावपुर में खाद न मिलने और जमा रकम की रसीद न देने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने डीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दिलावरपुर गांव स्थित सहकारी समिति में बुधवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों ने चार माह बाद समिति के ताले खुलने का आरोप लगाते हुए शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि समिति में करीब छह माह पहले कई किसानों ने बकाया जमा की थी। आरोप है कि बकाया जमा करने के बाद किसानों को अब तक उसकी रसीद नहीं दी गई। जिससे उन्हें खाद नहीं मिल पाई। उसके बाद समिति को बंद कर दिया गया। समिति में बुधवार को पहुंचे नवागुंतक सचिव प्रमोद शुक्ला से किसानों ने समिति में खाद न मिलने, बकाया धनराशि की रसीद न देने आदि की शिकायत की। बताते हैं कि समिति सचिव ने जमा धनराशि की रसीद के मामले में अनभिज्ञता जताई। जिससे किसान आगबबूला हो गए। किसानों ने शोर शराबा कर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों व समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने डीएम से मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर बलदेव सिंह, शिव कुमार, राकेश, जगदम्बा, दिनेश कुमार, कुलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह, कारज सिंह आदि किसान शामिल रहे। समिति सचिव प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सहकारी समिति पर काफी बकाया चल रहा है। इस कारण खाद नहीं भेजी गई है। अब वसूली कर धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन