{"_id":"122-98348","slug":"Pilibhit-98348-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर थाना अमरिया के गांव बगनेरा निवासी नत्थो देवी की तहरीर पर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अंकित गुप्ता, बरेली के ग्रीन पार्क निवासी मोहम्मद नईम समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर भूमि हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बगनेरा निवासी कल्पान राय की पत्नी नत्थोदेवी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी कृषि योग्य भूिम गांव बांसखेड़ा में स्थित थी। 21 जनवरी 10 को हरियाणा के फरीदपुर निवासी अंकित गुप्ता, बरेली के ग्रीम पार्क निवासी मोहम्मद नईम समेत सात आरोपियों ने कथित भूमि पर साझे में स्टोन क्रेसर लगाने की बात कहकर जमीन ली थी। आरोप है कि पांच जून 2014 को फर्जी ढंग से आरोपियों ने जमीन का बैनामा करा लिया। बैनामे में जमीन की कीमत 80 लाख रुपये उसे (नत्थो देवी) को दिए जाने की बात कही गई है, जबकि उसे एक पैसा भी नहीं मिला है। इस पर उसने धोखाधड़ी कर बैनामा कराने का विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपी 22 जून 14 को उसके घर घुस आए और मारपीट की। जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
शहर कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अंकित गुप्ता, ग्रीन पार्क बरेली निवासी मोहम्मद नईम समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन