{"_id":"122-97694","slug":"Pilibhit-97694-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम के बाद निकली धूप, लोग बेहाल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम के बाद निकली धूप, लोग बेहाल रहे
Pilibhit
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शुक्रवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह आसमान पर छाए कजरारे बादलों ने तकरीबन एक घंटे रिमझिम कर मौसम को खुशनुमा बनाया तो बाद में निकली तीखी धूप से बढ़ी उमस ने लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित अग्रसेन जूनियर हाई स्कूल के पुराने भवन के पीछे हिस्से की दीवार गिर गई। इसके अलावा टनकपुर रोड स्थित अधिशाषी अभियंता शारदा सागर खंड कार्यालय परिसर में लगा काफी पुराना यूके लिप्टस का पेड़ भी गिर गया, जिसकी चपेट में आकर कार्यालय की चहारदीवारी व बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए।
बृहस्पतिवार देर शाम से आसमान पर छाए बादलों ने शुक्रवार को भी चहलकदमी जारी रखी। सुबह से छाए कजरारे बादलों से मौसम खुशनुमा रहा। तकरीबन ग्यारह बजे बादलों ने बूंदाबादी शुरू की तो रुक-रुककर एक घंटे तक बरसते रहे। बाद में आसमान साफ हुआ, धूप भी निकली। इससे बढ़ी उमस ने दिनभर लोगों को बेहाल रखा। इससे पहले बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्टेडियम रोड पर भी जहां तहां नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा दिखा। बारिश से स्टेशन रोड, रंगीलाल चौराहा के अलावा बुजकसावान, राजीव कॉलोनी, मोहम्मद वासिल, मोहम्मद फारूख आदि मोहल्लों में सड़कों-गलियों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।