फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मंदीप रहे जिले में सर्वश्रेष्ठ

मंदीप रहे जिले में सर्वश्रेष्ठ

Fri, 30 May 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 30 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हो गया। इस बार टॉप टेन सूची में लड़कों का दबदबा दिखा। इसमें अकाल एकेडमी गोमती के मंदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 95.40 फीसदी अंक अर्जित कर जिला टॉप किया।
विज्ञापन

12 वीं की परीक्षा इस बार सेंट एलायसियस कॉलेज और लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों में हुई। जिसमें बेनहर पब्लिक स्कूल, लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लिटिल एंजिल्स स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर, अकाल अकेडमी गोमती, सेंट एलायसियस, अकाल अकेडमी कजरी, जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर और शफी पब्लिक स्कूल बीसलपुर के 753 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। करीब पौने ग्यारह बजे परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखने वालों तांता लगना शुरू हो गया। कॉलेज में भी स्टाफ ने कॉलेजों के टॉपर्स की सूची खंगालनी शुरू कर दी। परीक्षा में बेहतर अंकों से पास होने वाले परीक्षार्थी कॉलेजों में पहुंचे और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। टॉप टेन में सूची में बेनहर कॉलेज के छह परीक्षार्थियों ने स्थान पाया। जबकि सेंट एलायसियस कॉलेज के पांच परीक्षार्थियों ने, अकाल अकेडमी गोमती के तीन और लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक परीक्षार्थी ने जगह बनाई। टॉपर्स के घरों में बधाई देने का वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं की जिले की टॉपटेन
नाम कॉलेज प्रतिशत
मंदीप सिंह अकाल अकेडमी गोमती 95.40
अनंत अग्रवाल बेनहर स्कूल पीलीभीत 94.60
शुभप्रीत कौर अकाल अकेडमी गोमती 94.40
राधिका अग्रवाल सेंट एलायसियस कॉलेज 94.00
अमनदीप सिंह अकाल अकेडमी गोमती 93.80
जितेंद्र सिंह बेनहर स्कूल पीलीभीत 93.20
लवी पॉल लायंस स्कूल पीलीभीत 92.80
चिराग अग्रवाल सेंट एलायसियस कॉलेज 92.80
श्रेय अरोरा बेनहर स्कूल पीलीभीत 92.60
अरन्य शुक्ला बेनहर पब्लिक स्कूल 92.40
प्रभात तिवारी बेनहर पब्लिक स्कूल 92.40
अविनाश कौर सेंट एलायसियस कॉलेज 92.00
तनमय गुप्ता सेंट एलायसियस कॉलेज 92.00
तान्या गुप्ता सेंट एलायसियस कॉलेज 92.00
शिवम पांडेय बेनहर स्कूल पीलीभीत 92.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed