फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विद्या मंदिर का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा

विद्या मंदिर का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा

Tue, 27 May 2014 05:38 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 27 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट का परीक्षफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 319 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 312 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और सात द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 166 विद्यार्थी विद ऑनर्स मिला, जबकि 40 विद्यार्थियों के अंक 80 फीसदी से अधिक रहे।
कोई आईएएस तो कोई बनना चाहता इंजीनियर
जिले की टॉपटेन सूची में तीसरे स्थान पर रहे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हितेश कुमार ने 500 में 459 अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गांव रसूला निवासी पूर्व सैनिक दुर्गेश सिंह का यह पुत्र इंजीनियर बनना चाहता है। हितेश का कहना है कि उसने नियमित 10 घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल की है। वह अपनी इस सफलता के लिए घर वालों और गुरूजनों को श्रेय दे रहा है।
विज्ञापन

छात्र गौरव शर्मा ने कॉलेज में दूसरा, गौरीश शर्मा और राजेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राहुल ने चौथा, हरेंद्र पांचवें, पूर्णिमा शर्मा ने छठा स्थान प्राप्त किया। रवि को सातवां, केशव किशोर और रंजीत ने आठवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि संदीप नौवें और रवि मिश्रा ने कॉलेज में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता और कॉलेज का नाम रोशन किया। है। इन मेधावी छात्रों में इंजीनियर, आईएएस और वैज्ञाविक बनने की तमन्ना है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर परीक्षाफल पर प्रबंधक ने दी बधाई
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विष्णु अग्रवाल और अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल ने बेहतर परीक्षाफल होने पर प्रधानाचार्य और स्टाफ को बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


शिशु विहार कॉलेज का परीक्षाफल 98.5 फीसदी
बीसलपुर। शिशु विहार इंटर कॉलेज का परीक्षाफल 98.5 फीसदी रहा है। कॉलेज के प्रबंधक डॉ महेश गुप्ता ने बताया कि 64 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, जिनमें 38 विद्यार्थी प्रथम और 23 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र राहुल गंगवार को कॉलेज में पहला, प्रतीक अग्रवाल को दूसरा, और सुधांशु शुक्ला को तीसरा स्थान मिंला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed