{"_id":"122-93396","slug":"Pilibhit-93396-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लुटेरे ने विवाहिता के कुंडल नोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में लुटेरे ने विवाहिता के कुंडल नोचे
Pilibhit
Updated Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। शाहजहांपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार ग्राम अखौला निवासी बृजपाल की पत्नी विमला देवी के कुंडल नोचकर उचक्का भाग निकला। ट्रेन में 48 घंटे के भीतर दूसरी वारदात से मुसाफिरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता ने घटना की तहरीर जीआरपी चौकी को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अखौला की रहने वाली विमला देवी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन से दोपहर तीन बजे ट्रेन में सवार हुई थी। वह खिड़की के किनारे की सीट पर बैठी थीं, ट्रेन जैसे ही रवाना हुई एक उचक्के ने उनके दोनों सोने के कुंडल नोचकर भाग गया। कुंडल नोचे जाने से विवाहिता के कानों से खून बहने लगा। विवाहिता के शोर शराबा मचाने पर यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक ली और उचक्के की कुछ देर तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दोनों कुंडलों की कीमत तकरीबन 10 हजार रुपए बताई गई है। महिला ने घटना की तहरीर जीआरपी पुलिस को दी है। बतादें कि छह मई को भी उचक्का एक महिला का कुंडल नोच ले गया था।
युवक की जेब से रुपये चोरी
पूरनपुर। दिल्ली से मजदूरी कर ट्रेन से लौट रहे एक युवक की जेब में रखे 14 हजार रुपये चोरों ने उड़ा लिया।
घटना बरेली से गोंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बृहस्पतिवार को हुई। गांव ज्ञानपुर महौलिया निवासी 32 वर्षीय हरीराम करीब चार माह पहले पत्नी के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गया था। घर वापस आते समय बरेली-पीलीभीत के बीच ट्रेन की बोगी के ऊपरी बर्थ पर रखा उसका बैग उड़ा दिया गया। बैग में दंपति के कपड़े और कुछ अन्य सामान थे। हरीराम ने बताया कि जब उसने जेब में हाथ डाला तब जेब भी कटी मिली। जेब में चौदह हजार रुपये की नगदी थी।