फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खागसराय में लुटेरों ने रुपयों से भरा थैला उड़ाया

खागसराय में लुटेरों ने रुपयों से भरा थैला उड़ाया

Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/गजरौला। असम हाइवे पर खागसराय में बाइक से आए दो लुटेरे बाइक खड़ी कर पानी पीने गए पिता-पुत्र के रुपये का थैला उठा ले गए। थैले में एक लाख रुपये की नगदी बताई जा रही है। सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी, सुनगढ़ी और गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, हालांकि बाप-बेटों के बयान न मिलने से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव अशोक नगर निवासी निखिल मंडल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने पुत्र दिलीप मंडल के साथ बाइक से पीलीभीत गए थे। यहां उन्होंने पुत्री की शादी के लिए एक लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक शाखा से निकाले और थैले में रख लिए। इसके बाद बाजार में कुछ सामान की खरीददारी की। दोपहर दो बजे के बाद वह लोग बाइक से घर लौट रहे थे। गजरौला क्षेत्र में असम हाइवे पर स्थित गांव खागसराय पुलिया के पास एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी और उस पर थैला रखकर पड़ोस में लगे नल पर पानी पीने लगे। लौटकर आए तो देखा थैला गायब था। उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि, डिस्कवर से आए दो युवक थैला उठाकर पीलीभीत की ओर लौट गए। इस पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी सुबेग सिंंह सिद्धू, सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान और एसओ गजरौला अरविंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी कराई, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

घटना संदिग्ध हैः एसओ
एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना संदिग्ध है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति एक लाख की नगदी भरा भरा थैला बाइक पर छोड़कर नहीं जा सकता है, जबकि पिता-पुत्र साथ थे। दूसरे पीड़ित ने पहले पुत्री की शादी के लिए पैसे निकाले जाने की बात कही, लेकिन जब थाने पर दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो खेत गिरवीं रखने के लिए पैसा निकाल कर लाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed