{"_id":"122-92456","slug":"Pilibhit-92456-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की मौत
Pilibhit
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। गेहूं पिसाने चक्की पर गई महिला की पट्टे में लिपटने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इससे पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
घटना कलीनगर की है। नगर पंचायत कलीनगर के वार्ड नौ में आटा चक्की है। चक्की पर कस्बे के श्रीकृष्ण की पत्नी 40 वर्षीय ऊषा गेहूं पिसाने शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे गई थी। चक्की में गेहूं तुलवाते समय कांटा के समीप चल रहे पट्टे में महिला की साड़ी फंसने से उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा के साथ इंजन को बमुश्किल बंद कर पट्टे में फंसी घायल महिला को निकाला गया। गंभीर हालत में महिला को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मामले को निपटाने को पंचायत शुरू हुई। नगर पंचायत चेयरमैन सुनील कटियार ने बताया कि महिला के मायके पक्ष के लोगों के बीच समझौता हो गया, जिससे परिवार वालों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।