{"_id":"122-91850","slug":"Pilibhit-91850-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस क्षेत्र में 60, बीसलपुर में 62 फ ीसदी हुआ मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांस क्षेत्र में 60, बीसलपुर में 62 फ ीसदी हुआ मतदान
Pilibhit
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारा। ट्रांस क्षेत्र में अव्यवस्थाओं के बीच औसतन 60 और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में 62 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर बाद अचानक खराब हुए मौसम के बाद भी मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। ट्रांस शारदा क्षेत्र में बने 29 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए। शांतीनगर और राणाप्रतापनगर के बूथों पर 70 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र में औसतन 60 प्रतिशत वोट पडे़। इसके अतिरिक्त सभी बूथों पर मतदान कर्मियों ने ईडीसी से भी वोट डाले।
मतदान केद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। श्रीनगर, सिद्धनगर, गौतमनगर, भरतपुर आदि स्कूलों में रैम्प तक नहीं लगे। तथा विजयनगर, कोठिया गोदिया, बैलह, राणाप्रतापनगर, टाटरगंज बूथों पर बिजली का प्रबंध नहीं हो सता। गिल पंजाब फार्म समेत कई प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील का भोजन नहीं बना। इससे कर्मचारियों को को दूसरों के यहां से भोजन मंगवाकर करना पड़ा। श्रीनगर में बीएलओ द्वारा पर्चियां न बांटे जाने से लोग परेशान रहे।
बीसलपुर। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि गांव अमृताखास के मतदान केंद्र पर 1925 के विपरीत 1268 वोट पड़े। यहां का मतदान 68 फीसदी रहा। गांव दौलतपुर हीरा के मतदान केंद्र पर 1415 के विपरीत 782 वोट पड़े। यहां का मतदान 55.26 फीसदी रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक 62 फीसदी मतदान हुआ।