फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस-आप कार्यकर्ताओं में झड़प, लाठियां भांजी

पुलिस-आप कार्यकर्ताओं में झड़प, लाठियां भांजी

Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया स्थित प्राथमिक स्कूल प्रथम में बनाए गए बूथ पर सेलफोल ले जाने को लेकर हुए विवाद में ‘आप’ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर ‘आप’ कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान आप प्रत्याशी राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना सुनगढ़ी लाई, हालांकि डेढ़ घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ लग गई थी। करीब नौ बजे सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की तो वे पुलिस से भी उलझ गए। प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह और सीओ सिटी सुवेग सिंह सिद्धू भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। आप कार्यकर्ता बूथ पर ही धरने पर बैठ गए। इसी बीच वहां ‘आप’ प्रत्याशी राजीव अग्रवाल भी वहां पहुंच गए और बूथ के अंदर जाने लगे। इस पर सुरक्षा में लगे जवानों ने सेलफोन अंदर ले जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर आप कार्यकर्ता बिफर गए। पुलिस और ‘आप’ कार्यकर्ताआें के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इस पर वहां भगदड़ मच गई, लेकिन किसी तरह पुलिस ने हालात काबू में किया। बाद में पुलिस आप प्रत्याशी राजीव अग्रवाल समेत चार कार्यकर्ताओं को थाना सुनगढ़ी ले लाई। सूचना पर डीएम ओएन सिंह और एसपी एन कोलांची भी थाने पहुंच गए। डीएम के आदेश पर पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा कर दिया।


मुझे जब पुलिस गाड़ी में बिठा रही थी, तभी चौकी इंचार्ज हरिनाथ सिंह यादव ने थाना ले जाकर मरवा देने की धमकी दी है। मुझे चौकी इंचार्ज से खतरा है। वह मेरे खिलाफ कोई भी षडयंत्र रच सकते हैं।
विज्ञापन

संदीप सक्सेना, जिला संयोजक ‘आप’

जिसके पास वोटर आईडी है, मतदाता सूची में नाम है। उसे वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। मैं समस्या के निदान के लिए गया था। पुलिस मुझे कार्यकर्ताओं के साथ पकड़ लाई है। यह लोकतंत्र का मजाक है और आम आदमी के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी, प्रत्याशी ‘आप’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed