{"_id":"122-91844","slug":"Pilibhit-91844-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मजबूत, बसपा ने दी कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मजबूत, बसपा ने दी कड़ी टक्कर
Pilibhit
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में कहीं सिर्फ कमल चला तो कहीं भाजपा और बसपा में जबरदस्त टक्कर हुई। कई इलाकों में सपा और कांग्रेस मजबूत दिखी। दलित क्षेत्रों में अधिकांश वोट बसपा के नजर आए तो मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बंटवारा हुआ। मुस्लिम वर्ग में बंटवारा भी दिखाई दिया।
2009 के चुनाव में भाजपा को 419539 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस को 138038, बसपा को 112576 और सपा को 117903 मत मिले थे। बीते चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी के एक वर्ग विशेष के खिलाफ दिए गए भाषण से हिंदू-मुस्लिम पर चुनाव केंद्रित हो गया था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ।
पीलीभीत शहर विधानसभा
राज्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर
लोकसभा चुनाव में विधानसभा शहर सीट से विधायक हाजी रियाज अहमद सरकार में खादी ग्रामोद्योग राज्य मंत्री है। उन्होंने सपा प्रत्याशी बुद्धसेन वर्मा को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीट पर मुस्लिम मतों में बंटवारे की आशंका है। हालांकि अंसारी, अल्वी बंजारा वोट सपा को मिले हैं, जबकि पठान, सैय्यद, कुरैशी और शम्सी मतों को ध्रुवीकरण बसपा प्रत्याशी की ओर हुआ है। अमरिया, उदयपुर, हर्रायपुर, परेवावैश्य में सपा और बसपा में कांटे की टक्कर हुई है। शहर के मतदान केंद्रों पर मोदी की लहर नजर आई।
विज्ञापन
बरखेड़ा विधानसभा
भाजपा-बसपा के बीच हुई टक्कर
सीट पर भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ। हालांकि मुख्य टक्कर भाजपा और बसपा में रही। क्षेत्र के गांव ज्योरहा, जंगरौली पुल, रूपपुर कृपा, आमडार, सुहास, कंजा हर्रैय्या, माला कॉलोनी, बेबी सिंह कॉलोनी, खाग सरांय, में कमल खिलता नजर आया तो पौटा खमरिया, पिपरिया मंडन, दौलतपुर, मुड़िया हुलास, पिपराखास, भोपतपुर आदि गांवों में बसपा को जमकर वोट मिले। बरखेड़ा, गजरौला, पौटा, न्यूरिया, खमरिया आदि गांवों में साइकिल चलती नजर आई तो कुछ वोट कांग्रेस को भी मिले।
पूरनपुर विधानसभा
सपा-बसपा में दो नंबर की लड़ाई
विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक पीतमराम हैं। भाजपा यहां के ज्यादातर इलाकों में आगे नजर आई। सपा और बसपा दूसरे स्थान के लिए जगह बनाने की जद्दोजहद में दिेखे। सीट पर भी मुस्लिम मतदाता बंटे नजर आए। शेरपुर कलां, माधोटांडा और पूरनपुर देहात के पोलिंग बूथों पर साइकिल की रफ्तार तेज दिखी तो फैजुल्लागंज, मैनी गुलड़िया, बरुआ, कोठारा, सुआबोझ में बसपा को जमकर वोट मिले। वहीं नौजल्हा नकटहा, महाराजपुर, ढकिया, पूरनपुर, मटैय्या लालपुर सहित दर्जनाओं गांवों में भाजपा को वोट मिले।
बीसलपुर विधानसभा
भाजपा-बसपा में हुआ कड़ा मुकाबला
सीट पर भाजपा के विधायक रामसरन वर्मा है। इस सीट पर भाजपा और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। यहां के रसांयाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, चंदपुरा, पहाड़गंज, नौगवां अंबर, चठिया सेवाराम, रढ़ैता आदि गांवों में बसपा को जमकर वोट मिले तो मानपुर, खरदहाई, दौलतपुर, अमृताखास, बरसिया, जसौली, परेवा, कितनापुर, अमरा करोड़, गजरौला, चैंसड़ा, बड़ारा, में कमल आगे रहा। इसी तरह सपा को बरखड़ा, गुलैंदा, टेढ़ा श्रीराम में जमकर वोट मिले। कुल मिलाकर इस सीट पर भाजपा और बसपा में कड़ा मुकाबला हुआ।
प्रत्याशियों के अपने-अपने दावे
पीलीभीत। मतदान के बाद जीत को लेकर प्रत्याशियों के अपने-अपने दावे हैं। कोई जातीय समीकरण को लेकर दावे करता दिखा तो कोई अपने दल की हवा चलने की बात कहकर जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।
मेनका गांधी, भाजपा प्रत्याशी/सांसद
सवाल : वोटिंग के बाद परिणाम को लेकर क्या उम्मीद है?
जवाब : जीत सुनिश्चित है। पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर।
सवाल : आपके मुकाबला किस पार्टी से रहा?
जवाब : बसपा से।
सवाल : सबसे ज्यादा किस विधानसभा से वोट मिलने की उम्मीद?
जवाब : सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को जिताने का जबरदस्त उत्साह दिखा, इसलिए कहां कम या ज्यादा कह पाना मुश्किल।
अनीस अहमद खां फूलबाबू, बसपा प्रत्याशी/पूर्व मंत्री
सवाल : वोटिंग के बाद कैसा महसूस किया?
जवाब : भारी मतों से होगी जीत।
सवाल : किससे मुकाबला?
जवाब : भाजपा से।

जवाब : सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में बाहरी प्रत्याशियों को हराने का जज्बा दिखा तो सपा के खिलाफ माहौल रहा, इसलिए यह कह पाना मुश्किल।
बुद्धसेन वर्मा, सपा प्रत्याशी
सवाल : वोटिंग के बाद नतीजों के लेकर क्या सोच रहे हैं?
जवाब : सपा का परचम लहराया है।
सवाल : किससे रहा है मुकाबला?
जवाब : कोई नहीं रहा मुकाबले में।

जवाब : सभी विधानसभा क्षेत्रों से रिकार्ड मत मिलेंगे।
संजय कपूर, कांग्रेस प्रत्याशी/विधायक-विलासपुर
सवाल : वोटिंग के बाद क्या सोच रहे हैं?
जवाब : जीत तय है।
सवाल : मुकाबला किससे मानते हैं?
जवाब : बसपा से।
सवाल : सबसे ज्यादा किस विधानसभा से वोट मिलने की उम्मीद है?
जवाब : सभी विधानसभा क्षेत्रों से जीतेंगे।
इस बार जहां मोदी की लहर चलती नजर आई। कई मतदान केंद्रों पर लोगों ने कहा कि भाजपा सांसद वरुण गांधी और मेनका गांधी ने विकास कार्य नहीं कराए, लेकिन इस बार वह मोदी को वोट दे रहे हैं। जिले की पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, बसपा और सपा का जोर रहा तो बीसलपुर में भाजपा और बसपा के बीच में चुनाव होता नजर आया। इसी तरह बरखेड़ा में मोदी लहर दिखाई दी तो बसपा, सपा और कांग्रेस को भी वोट मिले।