{"_id":"122-87044","slug":"Pilibhit-87044-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री मैच में नीमा ने आईएमए को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री मैच में नीमा ने आईएमए को हराया
Pilibhit
Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नीमा के बीच गांधी स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच खेल गया। इसमें नीमा ने आईएमए को पांच विकेट से हरा दिया। अपनी टीम को जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाने पर डॉ. मनोज मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच का शुभारंभ आईएमए के संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल ने कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईएमए की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 156 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीमा की टीम को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। गेंद और बल्ले के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार नीमा की टीम ने 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में नीमा की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर डॉ. मनोज मिश्रा को मैन ऑफ द मैच, डॉ. तरुन सेठी को बेस्ट बैट्समैन और डॉ. भारत कंचन को बेस्ट बॉलर चुना गया। बाद में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. जेएस तलवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मैच के दौरान डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. भरत सेठी, डॉ. जेडी गंगवार, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. शकुन अग्रवाल, डॉ. गीतांजली मिश्रा आदि मौजूद रहे।