फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भाभी को जिंदा जलाने की कोशिश

भाभी को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
हजारा। घर पर आए एसएसबी जवान का अपनी शिक्षिका भाभी से घरेलू विवाद हो गया। इस पर गुस्से में जवान ने उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। झुलसी शिक्षिका ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने एसएसबी जवान को कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव का है। यहां रहने वाली साधना मौर्या एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने सोमवार की रात थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छुट्टी लेकर घर आए उनके देवर से विवाद हो गया। गुस्से में देवर ने उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने कर प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिवारवालों ने किसी तरह आग बुझाई। झुलसी शिक्षिका ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में एसएसबी जवान को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार बिरला ने बताया है कि देवर भाभी के विवाद का समझौता वार्ता चल रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed