{"_id":"122-73040","slug":"Pilibhit-73040-122","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरियों पर भड़के लोग, घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों पर भड़के लोग, घेरी कोतवाली
Pilibhit
Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोरिया कलां। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश न लगने और चोरी की वारदातों का खुलासा न होने से नाराज हजारों ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कोतवाल पसीना-पसीना हो गए। कोतवाल के हफ्तेभर में घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए। उधर, पुलिस गश्त न होने से नाराज गांव पिपराई के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि क्षेत्र में पुलिस गश्त न होने के कारण अपराधी सक्रिय हैं। आए दिन चोरी, लूट, पशु चोरी आदि घटनाएं हो रही हैं। 10 अगस्त की रात कोतवाली से महज 70 मीटर दूर चोरों ने दो घरों से करीब आठ लाख रुपये का सामान उड़ा लिया था, जबकि एक दुकान और एक घर में चोरी करने का प्रयास किया। तीन दिन पूर्व हुई आपराधिक वारदातों और पुलिस की लापरवाही से नाराज ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह यादव ने एएसपी अशोक कुमार शुक्ला से मुलाकात कर घटनाओं का खुलासा करने और गश्त तेज कराने की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी कोतवाली पुलिस सक्रिय नहीं हुई। इससे गुस्साए हजारों की संख्या में ग्रामीण सुबह आठ बजे कोतवाली पहुंच गए और घेराव कर कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। भारी भीड़ देख कोतवाल पसीना-पसीना हो गए। कोतवाल के हफ्तेभर में खुलासा करने के आश्वासन पर लोग बमुश्किल शांत हुए। उधर, गांव पिपराई में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकरलाल वर्मा के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण गांव में सड़क पर एकत्र हुए और पुलिस गश्त न करने के विरोध में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी खुलकर आरोप लगाया।
कोतवाल आनंद वर्मा ने बताया कि चोरों की सुरागरसी की जा रही है। शीघ्र ही घटनाआें का खुलासा कर दिया जाएगा।
कोतवाली में रहता है दलालों का बोलबाला
कोतवाली का घेराव कर रहे ग्रामीणोें का कहना था कि कोतवाली में दलालों का बोलबाला है। यही वजह है कि दलालों के संरक्षण में पल रहे अपराधियों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोतवाली में पुलिस के दलाल सक्रिय हैं।
विज्ञापन
लुट रही पब्लिक, सो रही पुलिस
दियोरिया कलां। पुलिस से बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस पर इसका कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। दो माह के भीतर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चोरी, लूट, राहजनी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस ने हाई प्रोफाइल हुई घटनाओं की तो रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अन्य घटनाओं की रिपोर्ट आज तक दर्ज नहीं की। पुलिस की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश है।
जनप्रतिनिधि बोले..
डीजीपी से करेंगे शिकायत: शंकरलाल वर्मा
पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकरलाल वर्मा का कहना है कि पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि लोग अपने घरों पर रात जागकर बिता रहे हैं। कोतवाल की कार्यशैली और जनता से उनका व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इसकी शिकायत डीजीपी और आईजी बरेली से करेंगे।
गश्त पर नहीं निकलती पुलिस: प्रधान
ग्राम पंचायत मनकापुर के प्रधान भूपेंद्र पाल गंगवार बताते हैं कि पुलिस दलालों के इशारे पर काम कर रही हैं। लुटे-पिटे लोग जब पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस उल्टे उन्हें ही डांट-डपट कर भगा देती है। कभी-कभार यदि पुलिस की गाड़ी आती भी है तो उसमें दलालों के साथ एक दो पुलिसकर्मी ही सवार देखे जाते हैं।
अगस्त में हुई इन घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं
- 10 अगस्त मोहम्मदपुर निवासी कालीचरन की 40 हजार की कीमत की एक भैंस चोरी।
- 16 अगस्त: गांव पिपराई निवासी केसरीलाल की भैंस चोरी। इसी रात कसबा दियोरिया कलां निवासी श्रीकृष्ण के घर से हजारों रुपये की चोरी।
- 19 अगस्त: किशनपुर निवासी सालिकराम मौर्य की एक भैंस, दो गाय चोरी।