{"_id":"122-72073","slug":"Pilibhit-72073-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकों के मामलों में एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकों के मामलों में एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
Pilibhit
Updated Mon, 05 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। निजी विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली पाठ्य पुस्तकों को कमीशन के फेर में संचालकोें द्वारा एक ही दुकान से खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने के मामले में भाकियू द्वारा की गई शिकायत पर एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक पखवाड़ा पूर्व एसडीएम को पत्र देकर शिकायत की थी कि नगर एवं क्षेत्र में चल रहे प्राइवेट स्कूलों में संचालकोें द्वारा मनमानी की जा रही है। मामूली किताबों पर 60 से 70 रुपये प्रिंट है। इतना ही नहीं इन किताबों को नगर की एक ही दुकान से क्रय कराया जाता है। भाकियू कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसडीएम रामप्रकाश ने खंड शिक्षाधिकारी विनोद गंगवार को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इधर खंड शिक्षाधिकारी विनोद गंगवार ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांचोपरांत ही सच्चाई सामने आएगी जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।