{"_id":"122-70830","slug":"Pilibhit-70830-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में एसडीओ का घेराव, अमरिया में जेई का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में एसडीओ का घेराव, अमरिया में जेई का पुतला फूंका
Pilibhit
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में ध्वस्त बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में उबाल जारी है। पूरनपुर में एसडीओ का घेराव किया गया। अमरिया में जेई का उपभोक्ताओं ने पुतला फूंक दिया। वहीं बीसलपुर में बिजली को लेकर उपभोक्ताओं ने महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूरनपुर। फुंका बिजली ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में वकीलों और उपभोक्ताओं ने एसडीओ का घेराव कर प्रदर्शन किया। बता दें कि मोहल्ला कायस्थान में रखा बिजली ट्रांसफार्मर करीब पखवाड़ा भर पहले फुंक गया था। फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है। इससे पहले भी ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग मोहल्ले के उपभोक्ताओं ने एसडीओ से की, लेकिन आश्वासन के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इसके विरोध में कई उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। एसडीएम सौरभ भारद्वाज का कहना था कि स्टोर मेें ट्रांसफार्मर न होने से नहीं बदला जा सका। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश चंद्र सक्सेना, मुकेश गुप्ता, राहुल सक्सेना, संजीव सक्सेना, दिनेश कुमार, सुशील सक्सेना, गणेश सत्यवती, अवधेश भारती, उपेंद्र भारती, आलोक शर्मा, लालाराम सक्सेना आदि थे।
अमरिया। गांव तुमड़िया में बीस दिन पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद भी महकमे द्वारा कोई सुध न लेने पर ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जेई होरीलाल का पुतला फूंक दिया। गुरुवार की दोपहर सैकड़ों ग्रामीण उपकेंद्र पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि बीस दिन भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। प्रदर्शन करने वालों में में मुहम्मद हाशिम, होरीलाल, इरशाद अहमद, मुहम्मद आसिफ, मुहम्मद युनूस, शकील मलिक, शहीद अहमद, साबिर, राजू, तनवीर अहमद, महताब आलम आदि थे।
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में उपभोक्ताओं ने गुरुवार को भीषण बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। मोहल्ले के तमाम उपभोक्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अनदेखी के चलते क्षेत्र में पिछले काफी समय से भीषण कटौती चल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रामदास, विजय कुमार, महेश चंद्र, नीरज, धीरज, रामचंद्र, विवेक कुमार, राम बहादुर, सुरेंद्र कुमार, रामनाथ, दीपक, राजू आदि थे।