फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धोखाधड़ी: एनआरएचएम खाते से निकाले 45 हजार

धोखाधड़ी: एनआरएचएम खाते से निकाले 45 हजार

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना (एनआरएचएम) का जिले में हाल ही निराला है। बरखेड़ा पीएचसी से एनआरएचएम खाते से 45 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीडी झा ने मामले की शिकायत प्रमुख सचिव समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन जिले में एनआरएचएम के तहत किया जाता है। एनआरएचएम के तहत वर्तमान में जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, विशेष टीकाकरण, आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, पोलियो आदि योजनाओं का संचालन हो रहा है। इन योजनाओं में जो भी व्यय होता है वह एनआरएचएम के तहत होता है। इसी के मद्देनजर पीएचसी और सीएचसी पर दो अधिकारियों का संयुक्त खाता खोला जाता है। बरखेड़ा पीएचसी पर एनआरएचएम का संयुक्त खाता प्रभारी चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के नाम से है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीडी झा ने आला-अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि पीएचसी का खाता एसबीआई बरखेड़ा शाखा में है, जिसका नंबर 30193227381 है, विगत 16 तारीख को खाते से धोखाधड़ी कर 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि एनआरएचएम के बैंक खाते सीबीआई जांच में आच्छादित हैं। पत्र में प्रशासनिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विगत सोलह जुलाई को खाते से धोखाधड़ी कर 45 हजार रुपये निकाले गए हैं। प्रमुख सचिव, सीएमओ, जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की गई है।
- डीडी झा, एचईओ, बरखेड़ा पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed