फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हादसों में किशोर समेत तीन की मौत

हादसों में किशोर समेत तीन की मौत

Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अलग-अलग हादसों में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनके घरों में कोहराम मच गया। पूरनपुर इलाके में साथियों के साथ नहर मेें नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई। उधर, बीसलपुर में एक ईंट भट्टा मजदूर पेड़ से गिरकर मौत हो गई। अन्य सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी इस्लाम खां का 14 वर्षीय पुत्र शाहरूख उर्स समारोह में जाने की जानकारी देकर घर से गया था। घंटों वापस घर न लौटने पर उसके परिवार वालों और रिश्तेदारों ने उसकी खोज शुरू की। रास्ते में पड़ने वाली नहर मेें कुछ किशोरों के नहाने और एक किशोर के डूबने की सूचना पर नहर में शाहरुख की तलाश की गई। बाद में शाहरुख का शव नहर में बरामद हुआ। किशोर का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। शाहरुख की मां रानी बेगम ने बताया कि उसके पति इस्लाम खां करीब छह माह पहले मजदूरी करने पूना गए हैं। घटना की जानकारी उनको दी गई है। शाहरुख अपने चार भाई और एक बहन में बड़े भाई दिलशाद से छोटा था। रीना बी, राजा, अरमान शाहरुख से छोटे हैं। शाहरुख की मां ने बताया कि उसके पुत्र के साथ और कौन किशोर थे। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

बीसलपुर। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी 25 वर्षीय विवाहित राजपाल शाहजहांपुर रोड स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। बुधवार को वह भट्टे के पास स्थित एक पेड़ पर चढ़ा था। ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। राजपाल के सिर से बिजली की लाइन टकरा गई। करंट लगने से राजपाल गंभीर रूप से झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा। भट्टे के अन्य कर्मचारियों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट्टे के श्रमिक ठेकेदार ने उसका शव उसके घर पहुंचा दिया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नेवाराम ने कोतवाली आकर तहरीर दे दी है, जिसमें अपने पुत्र की बिजली का करंट लगाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए भट्टे के श्रमिक ठेकेदार को आरोपित किया है। इधर इस बाबत प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी अयूब खां का अविवाहित पुत्र 25 वर्षीय आसिफ छह जुलाई को बरेली रोड पर देवहा पुल के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए बरेली भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बुधवार को सुबह शव आ गया है। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें नगर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। बहुत लोगों ने उसके घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। सूचना मिलने पर उसके अधिकांश रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं।


नहाने गया युवक ब्रम्हचारी घाट पर डूबा
पीलीभीत। ब्रम्हचारी घाट पर नहाने गया एक युवक अधिक पानी होने की वजह से डूब गया। शहर के कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला खकरा निवासी 35 वर्षीय मनोज सैनी सिलाई का कार्य करते हैं। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे वह ब्रम्हचारी घाट पर नहाने गया था। इस बीच गहरे पानी में जाने से वह एकाएक डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल कोतवाली पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसे खोजा नहीं जा सका। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed