{"_id":"122-68643","slug":"Pilibhit-68643-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार में अपराधों की बाढ़ : बुद्धपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार में अपराधों की बाढ़ : बुद्धपाल
Pilibhit
Updated Sun, 16 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बसपा जोन को-आर्डिनेटर बुद्धपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। चुनावी घोषणाएं केवल चुनाव तक ही सीमित रह गई हैं। हर मोर्च पर प्रदेश सरकार विफल साबित हुई है।
शनिवार को गांव बालपुर पट्टी में हुई बैठक में मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि बिजली फ्री देने की बात करने वाली सपा सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की है। ऋण माफ करने का वादा कर किसानों को ठगा है। ऐसे में प्रदेश की जनता को बसपा कार्यकाल की याद आ रही है। कांशीराम सरोज ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। जनता के धन को लुटाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में बसपा अधिक से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामसनेही गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझें। कार्यकर्ता बसपा की नीतियों को गांव-गांव में जाकर लोगों को बताएं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शमशुल कमर, सियाराम गौतम, शिव कुमार कश्यप, धर्मपाल गौतम, मुन्नालाल कश्यप, नरेश कश्यप, सूरज कश्यप, मूलचंद्र कश्यप, ठाकुरदास कश्यप, जयराम कश्यप, मुन्नालाल, बाबूराम कश्यप, राकेश कश्यप, हीरालाल कश्यप, नारायनलाल कश्यप, रामप्रताप, कृष्ण बिहारी आदि मौजूद रहे।