फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   51 किसानों की ऋण सीमा स्वीकार

51 किसानों की ऋण सीमा स्वीकार

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शेरपुरकलां। किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध समिति की बैठक में 51 किसानों की ऋण सीमा स्वीकार कर गेहूं क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक मेें इसके अलावा नान वीकर एवं वीकर किसानों का 24 लाख 41 हजार 8 सौ रुपये की धनराशि कर्ज के रुप में दी जाएगी। यह कर्ज खरीद फसल के मौके पर दिया जाएगा। बैठक में प्रबंध निदेशक ऋषि राज सिंह ने बताया कि लगातार तीन बार कर्ज लेकर समिति में समय से धन जमा करने वाले किसानों को एक लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा। बैठक में गेहूं खरीद केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही क्षेत्र के सभी किसानों से गेहूं खरीद केंद्र पर सरकारी मूल्य पर गेहूं बिक्री का आह्वान किया गया। बैठक में सहकारी समिति के कर्मचारियों को दो माह का वेतन बैंक द्वारा भुगतान न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई और बढ़ा हुआ वेतन दिलाने को संबंधित बैंक के अफसरों से बात करने का फैसला लिया गया।

बैठक में संचालक दिलदार अहमद खां, रामासरे लाल, जसपाल सिंह, तकी खां, मीनू उर्फ मोहम्मद उमर ने विचार रखे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद जफर खां ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed