फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गड़बड़ी करने पर कोटेदार होंगे दंडित

गड़बड़ी करने पर कोटेदार होंगे दंडित

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर/पूरनपुर। एसडीएम ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्धारित डेट पर पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अतिरिक्त बीपीएल राशन कार्ड धारकों को अनाज वितरित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वह सोमवार को बीसलपुर तहसील सभागार में कोटेदारों की बैठक में बोल रहे थे। एसडीएम ने कहा राशन वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएसओ नसीम अख्तर ने कहा कोटेदार निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही राशन सामग्री का वितरण करें। उन्होंने बताया के बरखेड़ा, बीसलपुर और बिलसंडा ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमश: 5,6,7 जनवरी को राशन वितरण किया जाएगा। नगर क्षेत्रों में आठ जनवरी को राशन वितरित होगा। इधर पूरनपुर तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम और डीएसओ ने राशन वितरण के रोस्टर से कोटेदारों को अवगत कराया। पूरनपुर नगर क्षेत्र में पांच जनवरी और देहात व तहसील क्षेत्र में आठ जनवरी को पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में राशन वितरण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

00
सदर तहसील में बैठक आज
डीएसओ नसीम अख्तर ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के कोटेदारों की बैठक मंगलवार को सदर तहसील सभागार में तहसील दिवस के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed