{"_id":"122-55594","slug":"Pilibhit-55594-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर को जेल
Pilibhit
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाने के मालखाने से 89 हजार रुपये गायब करने के आरोपी सेवानिवृत्त हेड मोहर्रिर सियाराम राठौर को पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बता दें कि वर्ष 2008 में गांव मन्नियां निवासी आशाराम वर्मा से बदमाशों ने 89 हजार रुपयों की नगदी लूट ली थी। वर्कआउट बाद बरामदगी हो गई, लेकिन मालखाने से रुपये गायब निकले। कोर्ट द्वारा की गई सख्ती के बाद पुलिस ने तत्कालीन हेड मोहर्रिर के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया। जिसमें वह बृहस्पतिवार को बचाव की खातिर स्वयं ही रुपये लेकर थाने आ पहुंचा। पुलिस ने रुपयों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही हेड मोहर्रिर को हवालात में बंद कर दिया, जिसका शुक्रवार को चालान कर दिया गया।