{"_id":"122-55296","slug":"Pilibhit-55296-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला तोड़कर चोरी
Pilibhit
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। सीओ कार्यालय के पीछे स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, कुकिंग गैस सिलेंडर समेत हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
पूरनपुर देहात में सीओ कार्यालय के पीछे स्वास्थ्य उपकेंद्र में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उपकेंद्र के तीन कमरों के ताले तोड़कर चोरी की। चोरी की जानकारी अवकाश से लौटी एएनएम मधुवाला को सोमवार को सुबह उपकेंद्र पहुंचने पर हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने उपकेंद्र से ब्लड प्रेशर मशीन, डिलीवरी किट, वजन तोलने की मशीन, चूल्हा सहित गैस सिलेंडर, बर्तन, सरकारी रिकार्ड, तीन कुर्सियां और 26 सौ रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी पर यूनीसेफ के बीएमसी राजेश कुमार और इमराना भी मौके पर पहुंची। एएनएम ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को चोरी की सूचना दी। उन्होेंने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।