{"_id":"122-55196","slug":"Pilibhit-55196-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे की भेंट चढ़ गई पालिका बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे की भेंट चढ़ गई पालिका बोर्ड की बैठक
Pilibhit
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद की शनिवार को पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में एक भी प्रस्ताव पास नहीं हो पाया।
मालूम हो कि डीएम अमित गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को पालिका बोर्ड की बैठक में पुरानी चीनी मिल की जमीन को मुंसिफ कोर्ट के लिए देने का विशेष प्रस्ताव पास होना था। इसके लिए डीएम के निर्देश पर तहसीलदार नन्हेलाल यादव स्वयं आए थे। बैठक शुरू होने पर अधिकांश सदस्यों ने चेयरमैन छेदालाल जायसवाल से कार्यवाही पुस्तिका मंगवाने को कहा। श्री जायसवाल ने यह कहकर कार्यवाही पुस्तिका मंगवाने में असमर्थता जता दी कि कार्यवाही पुस्तिका उनके पुत्र के कमरे में बंद है और उनका पुत्र बरेली के एक अस्पताल में भर्ती है। चेयरमैन के इस जवाब से सदस्य सहमत नहीं हुए और उन्होंने प्रस्ताव पास करने से साफ मना कर दिया।
चेयरमैन के पक्ष के कुछ सदस्यों ने उन सदस्यों से सादा कागज पर यह प्रस्ताव पास करने को कहा लेकिन वे सदस्य इस पर तैयार नही हुए। चेयरमैन पक्ष के उन सदस्यों ने जब ज्यादा जोर दिया, तभी उन सदस्यों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर नोंक झोंक और कहासुनी हुई। यद्यपि तहसीलदार और ईओ सुरेंद्र प्रताप ने हंगामा काट रहे सदस्यों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और हंगामा काटते रहे। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद बैठक बिना किसी निर्णय के खत्म हो गई।
बैठक में तौफीक खां, राजेश सिंह, राजेश कश्यप, आशु भारद्वाज, सुशील वर्मा, शबाना बेगम, रितेश अग्रवाल, रमेश गुप्ता, उमेश कुमार, लल्ला, मोहम्मद असलम, सुनीता भोजवाल, अनीता शर्मा, नफीसा बेगम, गुड्डी देवी, तबस्सुम बेगम, मिथलेश कुमारी, रीना देवी और हलीमा बी समेत अधिकांश सदस्य मौजूद थे।