{"_id":"122-55141","slug":"Pilibhit-55141-122","type":"story","status":"publish","title_hn":" अधीक्षक समेत 11 गैरहाजिर मिले, अधीक्षक समेत 11 गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षक समेत 11 गैरहाजिर मिले, अधीक्षक समेत 11 गैरहाजिर मिले
Pilibhit
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक, चार चिकित्सक सहित 11 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन काटने और गैरहाजिर मिले संविदा कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी परिसर में व्याप्त गंदगी देखकर नाराजगी जताई।
शुक्रवार को एडी ने सीएचसी परिसर में घूमकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सीएचसी में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। दो संविदा सफाई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। जिनको सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजकुमार मिश्र, आयुष चिकित्सक डीपी तिवारी, डॉ. अरविंद प्रताप, डॉ. नेहा अग्रवाल सहित चार चिकित्सक, दीपक दीक्षित, आयुष फार्मेसिस्ट रक्षान खान, आशा पांडेय, एलएचबी सरस्वती देवी सहित 11 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। गैरहाजिर कर्मचारियोें का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार अस्पताल में डिलीवरी को आने वाली उन महिलाओं एंबुलेंस से घर तक पहुंचवाया जाएगा, जो 48 घंटे अस्पताल में भर्ती रही है। वाहन चालकों की कमी को लेकर शीघ्र ही संविदा पर चालकों की तैनाती होगी और सीएचसी में चालक भेजे जाएंगे। एडी ने निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डॉ. रविंद्र सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव से अस्पताल के बारे में जानकारियां लीं।