{"_id":"122-55099","slug":"Pilibhit-55099-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी पर नहीं हो रहा पैंटून पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी पर नहीं हो रहा पैंटून पुल का निर्माण
Pilibhit
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शारदा नदी से तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में आवागमन को पेंटुन पुल बनाने को ले जाए जा रहे पैंटून नदी में फंस गए। इससे नदी पर पैंटून पुल अब तक नहीं बन सका। परिणाम स्वरूप ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन को तीस की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।
तहसील क्षेत्र के शारदा पार इलाके में आवागमन को शारदा नदी से पैंटून पुल से गुजरना पड़ता है। बरसात में पुल बहने की आशंका पर पुल को 14 जून को हटा लिया जाता है और पंद्रह अक्तूबर को पुल फिर से चालू होना निर्धारित है। बरसात समाप्त होने पर तेरह अक्तूबर को शारदा नदी की एक धार पर पैंटून पुल बना दिया गया, लेकिन दूसरी धार पर पुल न बनने से क्षेत्र के लोगोें को तहसील मुख्यालय आवागमन को तीस की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। नदी में नाव का संचालन भी हो रहा है। नाव से नदी पार करने वालों को कई किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल तैयार न होने से इस रोड पर चलने वाली बस संचालकों में भारी रोष है।
पुल तैयार करने का कार्य देख रहे लोनिवि के जेई आरएन सिंह ने बताया कि दूसरी धार पर पुल बनाने को नदी के पानी के रास्ते पैंटून ले जाए जा रहे थे। नदी में पानी कम होने को लेकर पैंटूनएक स्थान पर फंस गए है। अब उक्त पैंटून को क्रेन से निकलवाकर सड़क रास्ते पुल बनाने के स्थान पर पहुंचवाकर एक-दो दिन में पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।