{"_id":"122-55052","slug":"Pilibhit-55052-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अजनबी बच्चा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अजनबी बच्चा मिला
Pilibhit
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के जाटों वाले चौराहे पर अजनबी बच्चे को रोते देख मोहल्ले वालों ने उसे शरण दी। बच्चा कौन है और कहां से पहुंचा, यह कुछ भी पता नहीं चल सका।
बुधवार की शाम करीब तीन वर्षीय बच्चा बर्फ फैक्ट्री के बाहर खड़ा रो रहा था। आसपास के दुकानदारों ने उससे उसका नाम पता जानना चाहा लेकिन बच्चा कुछ भी नहीं बता सका। सिर्फ रोता ही रहा। भीड़ में से एक ने बच्चे को उठाकर चबूतरे पर बिठा दिया। बच्चा कुछ देर में चुप होकर वहीं लेट गया। किसी की भी समझ में नहीं आ रहा था कि बच्चा कौन है और कैसे यहां आया। उसे कहां पहुंचाएं। कोई बच्चे के मां बाप को लापरवाह ठहरा रहा था तो किसी का तर्क था कि मां बाप भी बेचैनी से बच्चे को तलाश रहे होंगे। इधर कोतवाल आनंद वर्मा का कहना है कि उन्हें अज्ञात बच्चे के मिलने की कोई सूचना नहीं है।