{"_id":"1-47304","slug":"Pilibhit-47304-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंग युवती ने तालाब में लगाई छलांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंग युवती ने तालाब में लगाई छलांग
Pilibhit
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी कम होने पर डूबने से बची
बिलसंडा। नगर के मोहल्ला पुराना अस्पताल निवासी एक युवती ने गृह कलह से तंग होकर पक्का तालाब में छलांग लगा दी। यह तो अच्छा हुआ कि तालाब में पानी कम था जिस कारण लोगों ने उसे बचा लिया। इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। जिसने सुना वह मौके की ओर दौड़ पड़ा।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे युवती दौड़ते हुए पक्के तालाब पर पहुंची और आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह तालाब में कूद गई। तालाब मेें इस समय पानी काफी कम है। जिस कारण वह डूब नहीं पाई और उसे आसपास के लोगों ने तालाब में घुसकर निकाल लिया। सूचना पर मौके पर आए घरवालों ने बताया कि लड़की कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी जिस कारण उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई दिनों से किसी बात को लेकर घर में कलेश हो रहा था जिसकी परिणति युवती ने यह कदम उठाया। बहरहाल वजह जो भी हो तालाब में पानी कम होने की वजह से युवती की जान बच गई।
बता दें कि करीब 25 वर्ष पहले नगर के गोला मार्ग निवासी युवक संतोष जायसवाल की इसी तालाब में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई थी। जबकि पिछले वर्ष भी इसी तालाब में नगर के मोहल्ला हाथीखाना निवासी रामसनेही कश्यप का शव पानी में तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया था। आज युवती द्वारा उठाए गए इस कदम से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।