{"_id":"1-41496","slug":"Pilibhit-41496-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक चेतना के बिना नहीं होगी तरक्की : अंसारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक चेतना के बिना नहीं होगी तरक्की : अंसारी
Pilibhit
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। पिछड़ा वर्ग उत्थान चेतना मंच के राष्ट्रीय सदस्य शमीम अंसारी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग उत्थान चेतना मंच पिछड़ाें के उत्थान के लिए कृत संकल्प है।
श्री अंसारी रविवार को विवेकानंद आंग्ल वैदिक विद्यालय में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपेक्षित तरक्की के लिए पिछड़ों को राजनैतिक रूप से जागृत होना पड़ेगा। देश और समाज में राजनैतिक चेतना के बिना पिछड़ों का तरक्की नहीं होगा। यूसुफ अंसारी ने कहा कि पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए मंच लगातार प्रयासरत है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल गंगवार ने कहा पिछड़ों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरीश चंद्र गंगवार ने कहा संगठन पिछड़ों को उनके अधिकार दिलवाकर रहेगा। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र गंगवार, जिलाध्यक्ष भद्रपाल गंगवार, जिला प्रभारी रफी अहमद अंसारी, उल्फत अली, राकेश कुमार कश्यप, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री गंगवार, बीडी प्रजापति, सुधा यादव, गजेंद्र पटेल, बृज नंदन प्रसाद आदि लोगों ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता सूरज प्रकाश रस्तोगी और संचालन प्रेम सागर ने किया।