{"_id":"1-41299","slug":"Pilibhit-41299-122","type":"story","status":"publish","title_hn":" आशा ने मां की मर्जी से रचाया ब्याह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ने मां की मर्जी से रचाया ब्याह
Pilibhit
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने मां-बेटी को जमकर धुना
आला अफसरों से सुरक्षा की गुहार
पीलीभीत। गजरौला के गांधीनगर कॉलोनी की आशा ढाली ने अपनी मर्जी से कॉलोनी के ही अभिलाष मंडल से अपनी मां की मर्जी से ब्याह कर लिया है। आशा के बाबा-दादी और ताऊ-ताई ने आशा और उसकी मां को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। जहर खिलाकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। आशा की मां मीरा ढाली ने एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार की है।
गांधीनगर कॉलोनी के सुबोध ढाली की पत्नी मीरा ढाली ने एसपी को ज्ञापन भेजा है, जिसके अनुसार उसकी 20 वर्षीय पुत्री आशा ने कॉलोनी केही युवक अभिलाष से शादी कर ली है। इससे नाखुश होकर चार दिन पहले मीरा के ससुर सदानंद, सास पुन्ना लक्ष्मी, जेठ मिनाल और जेठानी सुचित्रा ने मां-बेटी को बंद करके बेरहमी से पीटा। आशा को जहर खिलाने का प्रयास किया। पत्र के अनुसार सुबोध ढाली को भी पीटा गया और उसकी ओर से गलत तथ्यों पर पुलिस को अर्जी दिला दी गई। मीरा ने अपनी पुत्री और दामाद के सुखमय वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। अपनी और परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक युवती के मर्जी से शादी के बाद भी परिजनों के इस बेवजह उत्पीड़न की क्षेत्र में खासी चर्चा है।