{"_id":"1-41209","slug":"Pilibhit-41209-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर अभद्रता का आरोप, व्यापारियों ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर अभद्रता का आरोप, व्यापारियों ने शुरू की हड़ताल
Pilibhit
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। कमीशन पैटर्न पर गेहूं खरीद शुरू होने के बाद भी किसानों और व्यापारियों में तालमेल नहीं हो पा रहा है। कुछ काश्तकारों ने बृहस्पतिवार को एक आढ़त पर जबरन गेहूं तुलवाने का प्रयास किया। असफल होने पर व्यापारी से अभद्रता की, जिसके बाद व्यापारी लामबंद हो गए और अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी।
आढ़ती सुनील सक्सेना उर्फ मन्ने ने व्यापारियों की हुई बैठक में बताया कि महुआताली निवासी गुरूमेज सिंह कुछ साथियों के साथ बृहस्पतिवार को आढ़त पर आए और जबरन गेहूं तुलवाने का प्रयास किया। इस पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना को लेकर व्यापारी लामबंद हो गए और हड़ताल शुरू कर दी। बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन के नगराध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता, अंसार खां, अनवार खां, स्वामी दयाल, सतीश कुमार, दीपक कुमार, सोहन वर्मा, सचिन वर्मा, सोनल जिंदल, शान्तनु गुप्ता, कुलदीप सक्सेना, रामनिवास गुप्ता, रमेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, धर्मवीर जायसवाल समेत व्यापारी शामिल थे।