फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश

नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल के रास्ते प्रशिक्षित कश्मीरियों के प्रदेश की सीमा में घुसपैठ की आशंका के चलते बार्डर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है। बार्डर सुरक्षा में लगी एसएसबी ने गश्त तेज कर दी है। एसपी ने बार्डर क्षेत्र के थानों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। खुफिया संगठनों ने भी अपनी निगाहें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने पाक से जुड़े सात कश्मीरियों के बीते माह हवाई मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचने रिपोर्ट दी थी, जिसमें नेपाल के रास्ते प्रशिक्षित कश्मीरियों के प्रदेश में घुसपैठ किए जाने का अंदेशा जताया गया है। खुफिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कश्मीरी सदस्य अपने परिवारों के साथ नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पर शासन ने नेपाल सीमा से सटे कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसियों, एसएसबी, खुफिया विभाग आदि के साथ पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed