फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बेटे को पुलिस ने फंसाया है झूठा

बेटे को पुलिस ने फंसाया है झूठा

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना माधोटांडा के गांव मझाराताल्लुके महाराजपुर निवासी सफाईकर्मी शंकरलाल मर्डर केश की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। आरोपी के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुत्र को निर्दोष बताया है। उन्होंने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना माधोटांडा के सफाईकर्मी सुनील कुमार का शव नौ फरवरी 2012 को उसके कमरे में पाया गया था। मृतक की गला घोंट कर हत्या किए जाने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी। इस पर पुलिस ने गांव के ही विनोद कुमार और ग्राम खाता कोतवाली पूरनपुर निवासी अशोक कुमार यादव को हत्यारोपी बनाकर जेल भेजा था। पुलिस का कहना था कि विनोद कुमार की पत्नी से मृतक सुनील कुमार के अवैध संबंध थे। अशोक कुमार यादव विनोद का दोस्त था। इस वजह से विनोद ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी घला घोंट कर हत्या की। आरोपी अशोक कुमार यादव के पिता प्रेमशंकर यादव का कहना है कि पुलिस ने फर्जी कहानी गढ़ पुत्र समेत दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष तपेश्वर सागर बेटे अशोक कुमार को घर से पकड़कर लाई थी, जिसे चार दिन बाद गिरफ्तारी दिखा कर झूठे बयान गढ़ सलाखों के पीछे भेज दिया। उनका कहना है कि मृतक सुनील की शादी 28 जनवरी 12 को हुई थी। वह सात फरवरी का मझारा आया और नौ फरवरी को उसका शव मिला। पुलिस ने इन तथ्यों पर ध्यान नहीं दिया। प्रेमशंकर ने मुख्यमंत्री के अलावा उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र देकर सुनील मर्डर केश की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed