{"_id":"1-40931","slug":"Pilibhit-40931-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की ज्यादती के विरोध में धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की ज्यादती के विरोध में धरना
Pilibhit
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव जसोली के ग्रामीणों ने दबंगों की ज्यादती को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार इस गांव के तमाम ग्रामीण आज दोपहर तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के ही कुछ दबंगों ने ग्राम पंचायत की सार्वजनिक उपयोग की कुछ जमीन पर पिछले काफी समय से अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि वे दबंग विरोध करने पर ग्रामीणों से गाली गलौज करते हैं और धमकाते हैं।
कुछ देर धरना देने के बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार खालिद अंजुम को इस बाबत ज्ञापन दिया। धरना देने वालों में प्रधान पति संजय गंगवार, बाबूराम, इतवारी लाल, भगवान सहाय, रामदास, नंदराम, प्यारे लाल, हीरालाल, तौलेराम, इकरार अहमद, सुभान शाह, मंगली प्रसाद और सुम्मेर लाल समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।