{"_id":"1-40927","slug":"Pilibhit-40927-122","type":"story","status":"publish","title_hn":" अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
Pilibhit
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान गांव पकड़िया नौगवां के लोगों ने सोमवार को खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार )हाजी रियाज अहमद से मुलाकात किया। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बिजली समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि मंडी गेट के सामने वाली लाइन में लो वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरणों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। बिजली अपूर्ति रहते हुए भी पंखे अत्यंत धीमी गति से चलते हैं और लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग को कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में राम सिंह राठौर, सोम प्रकाश गंगवार, मुकेश कुमार, रमेश त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राकेश कुमार शर्मा, सूरज सिंह चौहान, संतोष पांडे, राकेश कुमार, नन्हें लाल, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, भगवान सिंह , अटल आदि लोग थे।