फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घटतोली पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

घटतोली पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गेहूं उतार में धर्मकांटा में घटतोली के आरोप पर गेहूं खरीद केंद्र के ठेकेदारों और ट्रक चालकों ने उतार बंद कराकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी घटतौली का गेहूं पूरा होने पर उतार शुरु होने देने की चेतावनी दे रहे थे। विरोध प्रदर्शन को लेकर गेहूं उतार बंद रहा।
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं का उतार नगर के घुंघचाई रोड स्थित एक राइस मिल परिसर में गोदाम में हो रहा है। उतार से पहले गर्ग राइस मिल परिसर में लगे धर्मकांटा से उतार को आने वाले ट्रकों का वजन होता है। उतार को होने वाले बजन में घटतौली का आरोप लगाते हुए गेहूं खरीद केंद्रों के ठेकेदारोें और ट्रक चालकों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि साठगांठ के चलते धर्मकांटा पर दो क्विंटल तक की घटतौली हो रही है। इसका खुलासा अन्य धर्मकांटों पर वजन कराने पर हुआ है। अब इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारी ट्रक चालकों का कहना था कि गेहूं कम होने पर उन लोगों से ठेकेदार धनराशि काट रहे है। प्रदर्शनकारियों ने गेहूं उतार बंद कराकर अब तक घटतौली में उड़ाया गया गेहूं वापस न होने तक उतार न होने देने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में साबिर, रामआसरे गुप्ता, बल्देव सिंह, सुरेश वर्मा, आजाद खां, राज कुमार सिंह, ध्रुब सिंह, इमरान, मुस्तफा, नत्थू सिंह, शमशाद अहमद, अरविंद, अनिल, कुलदीप सिंह, सुखचैन सिंह आदि ठेकेदार और ट्रक चालक थे। इधर, धर्मकांटा मालिक लक्ष्मीनारायन अग्रवाल ने बताया कि कांटे पर घटतौली नहीं हुई। सुबह कुछ लोगों ने मिल पर गेहूं बिक्री किया था। विरोध प्रदर्शन को लेकर रविवार को गेहूं उतार दोपहर बाद बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed