{"_id":"1-40726","slug":"Pilibhit-40726-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज दिलाने के नाम पर हड़पे साढ़े अट्ठारह हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज दिलाने के नाम पर हड़पे साढ़े अट्ठारह हजार
Pilibhit
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। एक जालसाज ने बैंक से कर्ज दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से साढ़े अट्ठारह हजार रुपये ठग लिया। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर जिला मुरादाबाद निवासी एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शेरपुर कलां थाना पूरनपुर निवासी नन्हें खां ने बताया कि वह एक मामले में 21 फरवरी 2012 को जिला कारागार में बंद था। वहां उसकी मुलाकात शमीम खां से हुई, जो तेवर खास जिला मुरादाबाद का निवासी है। शमीम ने अपने को शहर की एक बैंक का अधिकारी बताया और उसे एक लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। इस काम के साढ़े 18 हजार रुपये मांगे। वह शमीम की बात पर यकीन कर बैठा। उसने पत्नी से साढ़े 18 हजार रुपये लिए। फिर रुपयों के साथ फोटो, पहचान पत्र और पासबुक नंबर उसे उपलब्ध करा दिया। जेल से छूटने पर वह कथित बैंक अधिकारी से मिला और कर्ज न मिलने की बात कही। आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कोतवाल तेजपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कथित बैंक अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।