{"_id":"1-40725","slug":"Pilibhit-40725-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता धीरेंद्र पर कातिलाना हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेता धीरेंद्र पर कातिलाना हमला
Pilibhit
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/ जहॉनाबाद। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पर तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
जहानाबाद कस्बा निवासी धीरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरगंज निवासी मोहम्मद शाह से कहासुनी हो गई थी, जिससे वह रंजिश मानते थे। शनिवार को धीरेंद्र कुमार गुप्ता गन्ने की गोड़ाई के लिए मजदूर करने ग्राम अकबरगंज गए थे। वह वहीं एक ढाबे पर परिचित से बात कर रहे थे। इसी बीच मोहम्मद शाह अपने बेटे मोहम्मद शाहिद के साथ आ धमका और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। शोरशराबे पर हमलावर भाग निकले। मौके पर लोग जमा हो गए। एसओ तपेश्वर सागन ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।