फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 को बाजार बंद रखेंगे व्यापारी

11 को बाजार बंद रखेंगे व्यापारी

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ हुई मारपीट के विरोध में 11 दिसंबर को जिले भर के बाजार बंद रखे जाएंगे। पेट्रोल पंप व मेडिकल स्टोर भी आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष हाजी अफरोज जिलानी के प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। जिलानी ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष के साथ हुई घटना को लेकर सभी व्यापारिक संगठनों में रोष है। प्रदेशव्यापी आह्वान पर 11 दिसंबर को होने वाले बाजार बंद को पेट्रोलियम एसोसिएशन, खाद्यान्न आढ़ती संघ, मेडिकल एसोसिएशन समेत अन्य व्यापारिक संगठनों ने समर्थन देने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान प्रेम गंगवार, राकेश महोदय, जिलाध्यक्ष युवा अमनदीप सिंह जौली, विक्की अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अजय सूरी मौजूद रहे।
बीसलपुर के व्यापारी आज निकालेंगे मशाल जुलूस
बीसलपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के स्थानीय कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष कंछल पर हमले के विरोध में नौ दिसंबर की शाम को नगर में मशाल जुलूस निकालेंगे। सोमवार को हुई उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि यदि 10 दिसंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 11 दिसंबर को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल ने और संचालन नगर महामंत्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अली हसन अंसारी, दिनेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, रोहित गंगवार, वीरेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अखिल भारतीय उद्योेग व्यापार मंडल की हुई बैठक में भी आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने और संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया। बैठक में महामंत्री दीपक अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed