फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वेतन न मिलने पर हाइवे जाम की चेतावनी

वेतन न मिलने पर हाइवे जाम की चेतावनी

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में समायोजित शिक्षकों का बकाया वेतन न मिलने पर जुलूस निकालकर हाइवे जाम करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में रविवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षामित्र से समायोजित हुए 550 शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि 15 दिसंबर तक वेतन भुगतान नहीं किया गया तो बीएसए कार्यालय से जुलूस निकालकर हाइवे जाम किया जाएगा। बैठक में द्वितीय बैच का परीक्षा परिणाम घोषित कर शिक्षामित्रों का जल्द समायोजन कराने की मांग की गई। बैठक में जिला महामंत्री कामिल हुसैन, सुरेशपाल वर्मा, हरपाल सिंह, जीशान, मोहम्मद अनीस, राकेश कुमार, राजेंद्र, संतोष कुमार, मोहम्मद फिरोज, छत्रपाल गंगवार, रामप्रकाश अवस्थी, राजेश कुमार, अंजू देवी, अजयपाल शर्मा, हेमा, वेदपाल, मुनीर अहमद, तरन्नुम नूर, शबनम बी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed