{"_id":"122-107828","slug":"Pilibhit-107828-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश ने पिता पर पहले भी चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश ने पिता पर पहले भी चलाई थी गोली
Pilibhit
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पिता की हत्या के आरोपी राकेश की बहन रूपरानी का कहना है कि उसका भाई शुरू से ही दंबग प्रवृत्ति का रहा है। रुपरानी ने बताया कि संपत्ति को लेकर अक्सर पिता और भाई में विवाद होता था। इसी तरह के विवाद में राकेश ने करीब एक दशक पहले पिता पर फायर किया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थेे। हालांकि पिता अपनी मौत के बाद संपत्ति भाई की ही होने की बात कहते थे लेकिन उसे इसका विश्वास नहीं होता था।
मृतक राधेश्याम अग्निहोत्री की गांव में 12 एकड़ कृषि भूमि के अलावा मकान तो था ही, नगर के मोहल्ला चौक में भी उनका मकान है। उधर, गांव में अपनी पकड़ के कारण राकेश 10 साल तक ग्राम प्रधान रह चुका है।
पुत्री के नाम छह एकड़ जमीन का कराया था बैनामा
मृतक के दामाद राकेश मोहन दीक्षित ने बताया कि पुत्र राकेश की आदतों से परेशान उनके ससुर ने रूपरानी के नाम तीन साल पहले छह एकड़ जमीन का बैनामा करा दिया था।
विज्ञापन
जमीन विवाद में पहले भी हुई हैं हत्या
पीलीभीत/पूरनपुर। जमीन जायदाद के लिए जिले में हत्या की और भी घटनाएं हो चुकीं हैं। पिछले साल 15 दिसंबर को पूरनपुर नगर के मोहल्ला चौक मेें हरीओम सिंह की संपत्ति बंटवारे के दौरान हुए विवाद में उसके सौतेले भाई प्रशांत और निशांत ने सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में दोनों सगे भाइयों को जेल भेजा गया था। करीब सात साल पहले घुंघचाई में गांव निवासी बृजेश सिंह ने संपत्ति विवाद में अपने भाई राजेश और शैलेंद्र को दिनदहाड़े गोली मारकर दी थी। इसी दौरान बृजेश सिंह ने पुत्रों को बचाने पहुंची मां की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी और लाइसेंसी बंदूक के साथ खुद पुलिस चौकी पहुंच गया था। बीसलपुर क्षेत्र के गांव शायर निवासी अविवाहित 40 वर्षीय बच्चू सिंह की उसके सगे भाई पप्पू सिंह उर्फ रामदेव सिंह ने 18 जून 2011 को जमीन के बंटवारे के विवाद में हत्या कर दी थी।