{"_id":"122-107578","slug":"Pilibhit-107578-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस जारी कराने की हुई पुष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस जारी कराने की हुई पुष्टि
Pilibhit
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरेली के फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले की जांच एएसपी ने बुधवार को पूरी कर ली। जांच में सभी 15 आरोपी बीसलपुर क्षेत्र के तीन गांवों के निवासी पाए गए। जांच में फर्जी पता लिखे होने की पुष्टि हुई है। एएसपी गुरुवार को अपनी रिपोर्ट डीआईजी को भेजेंगे।
बता दें कि हफ्ते भर पहले बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी सपा नेता इरशाद ने डीआईजी बरेली को शिकायती पत्र देकर क्षेत्र के 15 लोगों के फर्जी नाम-पते से शस्त्र लाइसेंस बनवाने की शिकायत की थी। डीआईजी के आदेश पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की बुधवार को जांच पूरी कर ली है। एएसपी कार्यालय के सूत्रों की मानें तो जांच में फर्जी पते का खुलासा हुआ है। एएसपी सुधीर कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। वह गुरुवार को रिपोर्ट डीआईजी को भेजेंगे। जांच में सभी आरोपी बीसलपुर क्षेत्र में स्थायी रूप से रहने वाले पाए गए हैं।
0
इन पर हो सकती है कार्रवाई
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी इरशाद खां पुत्र सरदार खां, आबिद पुत्र करमतुल्ला, सद्दीक अहमद पुत्र नवी अहमद, सद्दीक अहमद पुत्र लियाकत, शाबिर हुसैन पुत्र दिलावर बक्श गांव महादेवा निवासी बुंदाबक्श पुत्र कुतुब खां, परवेज पुत्र मोहम्मद अहमद गांव अभयपुर चैनीजप्ती निवासी रहीशुद्दीन पुत्र इस्माइल, जलालुद्दीन पुत्र इस्माइल, अताउल्ला खां पुत्र हवलदार खां, मिस्यार खां पुत्र सूबेदार खां, मुन्ने खां पुत्र बैदुल्ला खां, मुंशी खां पुत्र मुमताज खां, नवीशेर खां पुत्र मकबूल और रसियाखानपुर निवासी मंसूर हुसैन पुत्र अजीज।