फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पक्षपात के विरोध में किसानों ने सचिव का किया घेराव

पक्षपात के विरोध में किसानों ने सचिव का किया घेराव

Tue, 02 Dec 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 02 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हजारा। टाटरगंज के सप्लाई सट्टे न चलाने तथा बेसिक कोटा बढ़ाने में पक्षपात करने
विज्ञापन

का आरोप लगाते हुए गन्ना किसानों ने खीरी-पीलीभीत गन्ना सोसाइटी सचिव का घेराव कर हंगामा किया।
संपूर्णानगर चीनी मिल पेराई सत्र शुरू हुए करीब 10 दिन बीत गए। इसके बावजूद भी सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज क्षेत्र के 132 किसानों के सट्टे पर रोक लगा दी गई। जिससे उनका इंडेट नहीं काटा गया। किसानों का आरोप है कि बेसिक कोटा बढ़ाने में भी पक्षपात किया गया।
इससे गुस्साए किसान खीरी के जिला पंचायत सदस्य ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में खीरी-पीलीभीत गन्ना सोसाइटी पहुंचे और सचिव नंदलाल का घेराव कर हंगामा करने लगे। घंटाें चली वार्ता के बाद सचिव और एससीडीआई ने सट्टा चालू कराकर समस्या दूर कराने का अश्वासन दिया।
विज्ञापन

तब किसान शांत हुए। इस दौरान दिग्विजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, शिवकुमार मौर्या, आफताब, अनीस अहमद, गुड्डू यादव, अंजनी मिश्रा, संजय मिश्रा, नत्थु लाल, जवाहर लाल, हरवंश सिंह, शेर सिंह, महेंद्र सिंह समेत तमाम किसान मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी सचिव नंदलाल ने बताया कि शारदा नदी पार जमीन के सट्टे चालू नहीं हुए हैं। इस संबंध में अफसरों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed