फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीसीएम की टक्कर से दंपत्ति की मौत

डीसीएम की टक्कर से दंपत्ति की मौत

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/ गजरौला। पूरनपुर हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में गांव मुडैला के पास डीसीएम से कुचलकर थाना सुनगढ़ी के गांव भिलैया निवासी 22 वर्षीय मानसिंह और उसकी पत्नी 21 वर्षीय धनवर्षा की मौत हो गई। दोनों बाइक से पूरनपुर के गांव पिपरिया दुलही से घर लौट रहे थे। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक मोगा (पंजाब) निवासी चालक सेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता नरायन लाल की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के गांव भिलैया निवासी नरायन लाल ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका पुत्र मान सिंह पत्नी धनवर्षा को लेकर बीमार चचेरी साली को देखने बाइक से पूरनपुर कोतवाली के गांव पिपरिया दुलही गए थे। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पूरनपुर हाईवे पर गांव मुडैला के निकट सामने से आ रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रही डीसीएम को गजरौला पुलिस ने थाने के सामने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे जाम के हालात बन गए। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत (ब्यूरो)। सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत से दो परिवारों की खुशियां काफू र हो गईं। दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दोनों बीए के प्राइवेट छात्र भी थे। हादसे की सूचना मिलने पर तमाम लोगों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पर जमा हो गई। थाना सुनगढ़ी के गांव भिलैया निवासी निवासी नरायन लाल किसान हैं। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पुत्रियों में सबसे बड़ी विद्या देवी से मृतक मान सिंह छोटा था। एक पुत्र और दो पुत्रियां अविवाहित हैं। मृतक के पिता नरायन लाल ने बताया कि उन्होंने सात माह पहले मान सिंह का विवाह थाना बरखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार भोजवाल की पुत्री धनवर्षा के साथ की थी। उधर, धनवर्षा अपने दो भाइयों में इकलौती बहन थी। दोनों भाई सनी गोपाल व चंदन गोपाल उससे छोटे हैं। उसके पिता का कसबे में ही टेंट हाउस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कार्पियों की चपेट में आकर दंपत्ति घायल
पीलीभीत। टनकरपुर हाइवे पर स्कापियों की चपेट में आकर थाना व कसबा न्यूरिया निवासी मोहम्मद यामीन व उनकी पत्नी नाजिया मामूली रूप से घायल हो गईं। दोनों बाइक से पीलीभीत से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed