फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   73 परिवारों का ड्राप पिलाने से इनकार

73 परिवारों का ड्राप पिलाने से इनकार

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जोगराजपुर। गांव में विकास न होने और जाति प्रमाण पत्र जारी न होने के विरोध में रानीगंज के 73 परिवारों ने पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने से इनकार कर दिया। इसके चलते गांव पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा। मामले की जानकारी एसडीएम को टीम ने दे दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रानीगंज में महावतों के कई परिवार हैं। पल्स पोलियो में डोर-टू-डोर चल रहे अभियान मेें मंगलवार को गांव के 73 परिवारों ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाने से इनकार कर दिया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न कराने और जाति प्रणाम पत्र न बनाने से खफा थे। दवा पिलाने गई टीम ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसरों को दी है। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि गांव में 116 परिवारों मेें 43 परिवारों ने पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई। अन्य ने अभियान का बहिष्कार किया है। बहिष्कार करने वाले लोग गांव में विकास की मांग कर रहे हैं। मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भी रानीगंज में कुछ परिवारों द्वारा पोलियो दवा न पिलाने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि बुधवार को टीम को भेजकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन के सहयोग से वंचित बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जाति प्रणाम पत्र क्यों नहीं बनाए जा रहे, इसकी जांच कराई जाएगी। लेखपाल और कानूनगो से इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। यदि वह लोग पात्र पाए जाएंगे तो प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
संजय कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed