{"_id":"122-104450","slug":"Pilibhit-104450-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर कब्जे के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर कब्जे के विवाद में फायरिंग
Pilibhit
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पड़ोसी के मकान के दरवाजे को भेद गई गोली
- दिनदहाड़े हुई फायरिंग से मोहल्लावासी सहमे
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मोहल्ला छोटा खुदागंज में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर तमंचे से गोली चला दी। इससे युवक तो बाल-बाल बच गया लेकिन गोली कुछ दूर स्थित एक मकान के दरवाजे को भेद गई। इसके बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां दागे जाने से मोहल्ले के लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। पुलिस ने बताया कि उसे अभी तहरीर नहीं मिली है।
मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी एक महिला ने बताया कि उसने अपनी आटा चक्की की दुकान मोहल्ले के एक व्यक्ति को किराए पर दी थी। दुकान में उसकी पुत्री के दहेज का कुछ सामान भी रखा था। आरोप है कि किरायेदार शनिवार दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के ही अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर आटा चक्की पर रखा दहेज का सामान निकालकर ले जाने लगा। जानकारी मिलने पर जब वह अपने भतीजे के साथ मौके पर पहुंची और विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने तमंचा निकाल कर भतीजे पर फायरिंग कर दी।
ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चलने की आवाज मोहल्लेवाले सहम गए। फायरिंग में हालांकि कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ लेकिन गोली मोहल्ले के फैसल खां के मकान में लगे दरवाजे पर जा धंसी। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की। शहर कोतवाल एसएस तोमर ने बताया कि घटना हुई है। पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। अभी मामले की तहरीर किसी भी पक्ष से नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।