{"_id":"122-103171","slug":"Pilibhit-103171-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 केंद्रों पर आज शुरू होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 केंद्रों पर आज शुरू होगी धान खरीद
Pilibhit
Updated Wed, 01 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नए धान की आवक शुरू हो गई है। प्रशासन ने सरकारी धान खरीद के इंतजाम कर लिए हैं। डीएम के निर्देश पर जिले में 75 खरीद केंद्र खोले जा रहे हैं जिन पर 1.55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को डीएम मंडी में बने धान खरीद केन्द्र का शुभारंभ करेंगे।
इस तराई जिले में धान, गेहूं और गन्ना तीन मुख्य फसलें हैं। इसमें खरीफ के रूप में प्रमुख रूप से होने वाली धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। मंडी में इसकी आवक भी शुरू हो गई है। शहर की मंडी में पिछले एक सप्ताह में नौ हजार एमटी धान आ चुका है लेकिन सरकारी इंतजाम नहीं हो पाने से खरीद नहीं हो पाई। मंगलवार को डीएम ओएन सिंह ने मंडी सचिव और डिप्टी आरएमओ से धान खरीद प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
उनके निर्देश पर डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता ने जिले में धान खरीद को विभिन्न एजेंसियों के 75 केंद्र खोलने की व्यवस्था की है। स्थान चिह्नित कर सभी केंद्रों पर कांटा, बैनर, मजदूर आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिले में पिछले वर्ष की भांति इस बार भी 1.55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया। बुधवार से जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। मंडी समिति में सुबह 10 बजे डीएम धान खरीद केंद्र का शुभारंभ करेंगे।